राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

संकटमोचन धाम दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे छोटे राजा साहब, कमेटी ने किया भव्य स्वागत

---Advertisement---

संकटमोचन धाम दुर्गा पूजा पंडाल पहुंचे छोटे राजा साहब, कमेटी ने किया भव्य स्वागत

मां भगवती के दरबार में टेका मत्था, श्रद्धालुओं को शारदीय नवरात्र की दी शुभकामनाएं; श्रीराम कथा के लिए किया आमंत्रित

कुंडा/प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर नई बाजार जगदीशपुर स्थित संकटमोचन धाम में सजे दुर्गा पूजा पंडाल में छोटे राजा साहब का आगमन हुआ। उनके पहुंचते ही पूजा कमेटी के पदाधिकारियों एवं श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस दौरान पूरा परिसर भक्तिमय माहौल से सराबोर नजर आया।

छोटे राजा साहब ने मां भगवती के दरबार में मत्था टेककर विधिवत पूजन-अर्चन किया और क्षेत्रवासियों को शारदीय नवरात्र की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने आगामी 17, 18, 19 और 20 नवंबर को बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर श्रद्धेय धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के मुखारविंद से होने वाली दिव्य श्रीराम कथा में शामिल होने के लिए लोगों को आमंत्रित किया।

इस अवसर पर पूजा कमेटी की ओर से छोटे राजा साहब को तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर तथा पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। साथ ही उन्हें अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने धार्मिक आयोजन के प्रति उत्साह व्यक्त किया।

इस मौके पर प्रख्यात समाजसेवी एवं शिक्षक मनीष पांडेय, कुंडा प्रमुख संतोष सिंह, पूर्व प्रमुख बबलू सिंह, विजय पांडेय, जिला पंचायत सदस्य अजय यादव, सुमित तिवारी, फूलमती, सत्यम मिश्रा, संतोष मौर्य, योगेश पांडेय, एडवोकेट श्यामू यादव, रजत दुबे, वरुण मिश्र, सतीश शुक्ल सीपू, एडवोकेट राम भैया, तरुण मिश्र, प्रांशु जायसवाल, डॉ. हरि लाल यादव, बबलू यादव, सार्थक मिश्र, शिवाकांत पांडेय, सोनू सिंह, फूलचंद्र मौर्य, शिवम मिश्र, सोनू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

धार्मिक आस्था और भक्ति के माहौल के बीच संपन्न हुए इस कार्यक्रम में मां भगवती के जयकारों से पूरा परिसर गूंज उठा।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

हरदोई: एसपी अशोक कुमार मीना ने किया साण्डी थाने का निरीक्षण, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष अतुल शुक्ल का कुंडा में भव्य स्वागत, अभय प्रताप सिंह ‘पप्पन’ की अगुवाई में उमड़ा भाजपाइयों का हुजूम

समाजवादी पार्टी कार्यालय कुंडा में मनाई गई मुलायम सिंह यादव की चौथी पुण्यतिथि, कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवाकाल के 25 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया आभार

भाजपा सरकार पीडीए, किसान और नौजवान विरोधी : रामआसरे विश्वकर्मा

अखिलेश यादव की गिरफ्तारी के विरोध में सपाइयों ने किया धरना-प्रदर्शन, आज फिर होगा पैदल मार्च

Leave a Comment