राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

कुंडा में पेड़ से गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

कुंडा में पेड़ से गिरकर 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

राम भुवाल पाल | सरल पहल न्यूज़

कुंडा (प्रतापगढ़)। स्थानीय टाउन एरिया के पूरे गडरियान निवासी 50 वर्षीय रामपाल पाल पुत्र स्वर्गीय रामकृपाल पाल की पेड़ से गिरकर दर्दनाक मौत हो गई। इस हृदयविदारक घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीते 14 नवंबर 2026 को शाम करीब 5 बजे रामपाल पाल किसी कार्यवश पेड़ पर चढ़े हुए थे। इसी दौरान अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे जमीन पर गिर पड़े। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने परिजनों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही परिजन आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल रामपाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी), कुंडा लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मृतक अपने पीछे पत्नी लक्ष्मी पाल, दो बेटे अनुराग पाल और अनुज पाल तथा दो विवाहित बेटियों को छोड़ गए हैं। दोनों बेटों की शादी अभी नहीं हुई थी। उनकी ससुराल लालगोपालगंज के अइलहवा गांव में है।

परिवार के मुखिया की अचानक मौत से पत्नी लक्ष्मी पाल और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पूरे परिवार में शोक का माहौल है।

बताया गया कि मृतक का अंतिम संस्कार रविवार, 15 नवंबर 2026 को हौदेश्वर नाथ घाट पर किया गया।

सरल पहल न्यूज़ परिवार की ओर से दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि एवं शोकाकुल परिवार के प्रति गहरी संवेदना।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

बागेश्वरनाथ धाम की कथा को लेकर एसपी प्रतापगढ़ ने लिया रूट डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा, 16 से 20 नवंबर तक लागू रहेगा यातायात प्लान

गरीब कल्याण ट्रस्ट की प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन, मेधावी विद्यार्थियों को मिलेंगी तीन साइकिलें

दीपावली पर प्रधान बच्चा यादव ने ग्राम सभा में बांटी मिठाई, ग्रामीणों के साथ मनाई खुशियां

50 साल पुरानी नाली और सार्वजनिक रास्ता बंद करने का आरोप, जलनिकासी ठप होने से ग्रामीणों में आक्रोश

पति की मृत्यु के बाद चार बच्चों के पालन-पोषण का संकट, तीसरी बार अन्नपूर्णा मुहिम बनी विधवा मां का सहारा

अन्नपूर्णा मुहिम से बेसहारा परिवार को तीसरी बार मिली राशन सहायता, संत रामपाल जी महाराज ने बढ़ाया मदद का हाथ

Leave a Comment