राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

बेंती राजभवन में बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एडीजी और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

प्रतापगढ़: बेंती राजभवन में बागेश्वर धाम सरकार की कथा को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट, एडीजी और एसपी ने किया स्थलीय निरीक्षण

पत्रकार: राम भुवाल पाल | सरल पहल न्यूज

प्रतापगढ़। कुंडा क्षेत्र के बेंती राजभवन में 17 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाली श्री बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा एवं दिव्य दरबार को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं।

इसी क्रम में 15 नवंबर को प्रयागराज जोन के एडीजी ज्योति नारायण एवं प्रतापगढ़ के पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर बेंती पहुंचे। यहां उन्होंने एएसपी पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं सीओ कुंडा शिव नारायण वैश्य के साथ कार्यक्रम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने कथा स्थल पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा एवं सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया। प्रवेश और निकास मार्गों, पार्किंग व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण तथा आवागमन के रास्तों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके साथ ही कार्यक्रम स्थल पर बनाए गए हेलीपैड का भी निरीक्षण किया गया।

श्रद्धालुओं की संभावित भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन पर विशेष जोर दिया। अधिकारियों ने निर्देश दिया कि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं को आवागमन में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।

इस दौरान एसपी दीपक भूकर ने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियां निर्धारित समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए।

बेंती राजभवन में आयोजित होने वाली श्री बागेश्वर धाम सरकार की दिव्य कथा को शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। अब कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment