श्रीराम कथा में श्रद्धालुओं की सेवा व्यवस्था का गोपाल भैया और विनोद सरोज ने लिया जायजा, भक्तों की सुविधाओं को लेकर दिखे गंभीर
दिनेश कुमार पाल
प्रतापगढ़। बेंती में आयोजित पूज्य बागेश्वर धाम सरकार की श्रीराम कथा में देश और प्रदेश के कोने-कोने से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा में आने वाले भक्तों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने और उनकी सेवा व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए जनप्रतिनिधि लगातार व्यवस्थाओं पर नजर बनाए हुए हैं।
इसी क्रम में वर्तमान एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह उर्फ ‘गोपाल भैया’ एवं बाबागंज के लोकप्रिय विधायक विनोद सरोज ने कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए संचालित भोजनालय व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान दोनों जनप्रतिनिधियों ने भोजनालय पहुंचकर भोजन, सेवा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सेवा में जुटे लोगों से व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की।
उन्होंने श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सेवा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने पर विशेष ध्यान दिया। आयोजन में दूर-दराज से पहुंच रहे श्रद्धालुओं की सुविधा और सेवा को प्राथमिकता दी जा रही है।
इस अवसर पर आत्मीय मुलाकात और सुखद वार्तालाप का माहौल देखने को मिला। गोपाल भैया एवं विधायक विनोद सरोज का स्नेह और मार्गदर्शन प्राप्त कर उपस्थित लोगों में खासा उत्साह नजर आया।
कथा आयोजन में श्रद्धालुओं की सेवा और सुविधाओं को लेकर जनप्रतिनिधियों की सक्रियता चर्चा का विषय बनी हुई है।








