राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

बागेश्वर धाम की कथा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी दीपक भूकर सक्रिय, बेंती पहुंचकर लिया जायजा

बागेश्वर धाम की कथा में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी दीपक भूकर सक्रिय, बेंती पहुंचकर लिया जायजा

श्रद्धालुओं की सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन का किया निरीक्षण, पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी के साथ विनम्र व्यवहार करने के दिए निर्देश

दिनेश कुमार पाल

कुंडा, प्रतापगढ़। बेंती में आयोजित पूज्य बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा में प्रतिदिन उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आ रहा है। धार्मिक आयोजन को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर लगातार सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए हुए हैं। इसी क्रम में कथा के तीसरे दिन पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने राजपत्रित अधिकारियों के साथ बेंती स्थित कथा आयोजन स्थल का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आयोजन स्थल के विभिन्न हिस्सों का जायजा लिया। उन्होंने प्रवेश एवं निकास मार्गों, श्रद्धालुओं के आवागमन, पार्किंग व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और भीड़ प्रबंधन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया। साथ ही मौके पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों से सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में जानकारी प्राप्त की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी दीपक भूकर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि कथा में आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सभी पुलिसकर्मी अपने निर्धारित ड्यूटी प्वाइंट पर पूरी सतर्कता और मुस्तैदी के साथ तैनात रहें। प्रवेश और निकास मार्गों पर अनावश्यक भीड़ एकत्र न होने दी जाए तथा यातायात व्यवस्था को इस प्रकार संचालित किया जाए कि श्रद्धालुओं के साथ-साथ आम नागरिकों को भी आवागमन में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजन में दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। ऐसे में पुलिसकर्मी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी गंभीरता से करें। किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आपसी समन्वय बनाए रखें और आवश्यकता पड़ने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस बल को यह भी निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं के साथ विनम्र, सहयोगात्मक एवं सम्मानजनक व्यवहार किया जाए। बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को आवागमन में विशेष सहयोग दिया जाए, ताकि किसी को असुविधा का सामना न करना पड़े। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी तालमेल के साथ काम करते हुए सुरक्षा, यातायात और भीड़ प्रबंधन की व्यवस्थाओं को लगातार दुरुस्त रखने पर जोर दिया।

एसपी के इस निरीक्षण से स्पष्ट है कि प्रतापगढ़ पुलिस धार्मिक आयोजन को लेकर पूरी तरह सतर्क है और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम वातावरण उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि बेंती में आयोजित श्रीराम कथा में आने वाले श्रद्धालु बिना किसी परेशानी के कथा श्रवण कर सकें और पूरा आयोजन शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हो।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

कुंडा में रामकथा के तीसरे दिन भी उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब, तीन लाख भक्तों की मौजूदगी से भक्तिमय हुआ बेंती राजभवन

प्रतापगढ़ में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 253 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ, चार चरणों में 1103 जोड़ों का विवाह संपन्न

सुबह की सैर पर निकले बागेश्वर धाम सरकार, अपने हाथों से भक्तों को पिलाई चाय

कुंडा में भक्ति का ज्वार: लाखों की भीड़ के आगे छोटे पड़े तीनों विशाल पंडाल, परिसर के बाहर खड़े होकर श्रद्धालुओं ने सुनी श्रीराम कथा

बाबा अवधेश्वरनाथ धाम में बागेश्वर सरकार ने किया जलाभिषेक, देशवासियों की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

कुंडा में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, पहले दिन उमड़ा दो लाख श्रद्धालुओं का जनसैलाब

Leave a Comment