राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

आलोक गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---
आलोक गुप्ता हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

प्रयागराज। धूमनगंज पुलिस ने कुंडा निवासी आलोक गुप्ता हत्याकांड का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मऊआइमा निवासी शुभम तिवारी, होलागढ़ निवासी शुभम यादव और सुल्तानपुर निवासी अंकुश यादव के रूप में हुई है।

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ के दौरान हत्या के पीछे पैसों के लेन-देन को लेकर विवाद और आपसी रंजिश की बात सामने आई है। बताया गया कि आरोपियों में से एक ने मृतक आलोक गुप्ता से रुपये उधार लिए थे। पैसों को लेकर चल रहे विवाद के बाद तीनों आरोपियों ने कथित तौर पर मिलकर हत्या की योजना बनाई।

जांच के दौरान पुलिस को 11 अगस्त की सीसीटीवी फुटेज मिली, जिसमें तीनों संदिग्ध एक कार में भारी नीले रंग के बैग के साथ दिखाई दिए। फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। इसके बाद धूमनगंज पुलिस ने तीनों को सूबेदारगंज फ्लाईओवर के नीचे से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, खोखा कारतूस, चार मोबाइल फोन और वारदात में इस्तेमाल की गई कार बरामद करने का दावा किया है।

पुलिस के अनुसार, वारदात के बाद शव को मध्य प्रदेश के रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में ले जाकर ठिकाने लगाने का प्रयास किया गया था। मामले की जांच के दौरान शव की पहचान मृतक आलोक गुप्ता के रूप में हुई। इसके बाद धूमनगंज पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की।

तीनों आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नहीं।

रिपोर्टर — सुभाष सोनकर

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment