राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

बंद स्कूलों के विरोध में सपा ने लगाई पीडीए पाठशाला, बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री

---Advertisement---

बंद स्कूलों के विरोध में सपा ने लगाई पीडीए पाठशाला, बच्चों को बांटी शैक्षिक सामग्री

प्रतापगढ़। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर शिक्षक दिवस के अवसर पर शनिवार को प्रदेश में बंद किए गए प्राथमिक एवं जूनियर हाई स्कूलों के विरोध में प्रतापगढ़ जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में पीडीए पाठशाला का आयोजन किया गया।

इसी क्रम में सदर विधानसभा क्षेत्र के महुली माधवगंज में बंद विद्यालय के निकट पीडीए पाठशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को कॉपी, किताब, पेंसिल सहित अन्य शैक्षिक सामग्री वितरित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत उपस्थित शिक्षकों को शिक्षक दिवस की शुभकामनाएं देने के साथ हुई। इस दौरान भारत के महान शिक्षाविद, दार्शनिक एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर उन्हें श्रद्धापूर्वक याद करते हुए नमन किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान का प्रकाश फैलाने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के चरित्र, संस्कार और उज्ज्वल भविष्य का निर्माण भी करते हैं। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदैव महत्वपूर्ण रही है। शिक्षक दिवस पर शिक्षा, समान अवसर और सामाजिक न्याय को मजबूत करने का संकल्प लेने का आह्वान किया गया।

वक्ताओं ने भाजपा सरकार पर सरकारी विद्यालयों को बंद करने का आरोप लगाते हुए कहा कि इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के बच्चों की शिक्षा प्रभावित हो रही है। बढ़ती महंगाई के दौर में निजी स्कूलों की फीस वहन करना गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए मुश्किल होता जा रहा है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के संस्थापक एवं पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सपना था कि गरीबों को दवा और पढ़ाई मुफ्त मिले तथा रोटी-कपड़ा सस्ता हो। वक्ताओं के अनुसार, अखिलेश यादव के मुख्यमंत्री कार्यकाल में छात्र-छात्राओं को लैपटॉप, कन्या विद्याधन योजना के तहत छात्राओं को आर्थिक सहायता और साइकिल वितरण जैसी योजनाएं संचालित की गई थीं।

वक्ताओं ने कहा कि यदि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनती है, तो पूर्व में संचालित योजनाओं को फिर से लागू किया जाएगा और गरीब बस्तियों में विद्यालय खोलने की दिशा में काम किया जाएगा।

इस अवसर पर रानीगंज विधायक डॉ. आर.के. वर्मा, पूर्व विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना यादव, पूर्व विधायक राजकुमार पाल, सांसद प्रतिनिधि बीएल वर्मा, जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, शहरे आलम, वासिक खान, पिछड़ा वर्ग जिला अध्यक्ष मनीष पाल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. राम बहादुर पटेल सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं अन्य नेतागण मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment