जहानाबाद में हुई घटना के मामले में पुलिस की कार्रवाई, लकड़ी की फट्टी बरामद
दिनेश कुमार पाल
कुंडा/प्रतापगढ़। हथिगवां थाना क्षेत्र के ग्राम जहानाबाद में मजदूरी के पैसे के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में मारपीट के दौरान घायल व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत के मामले में पुलिस ने चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त लकड़ी की फट्टी भी बरामद की है।पुलिस के अनुसार, 4 सितंबर 2026 को मजदूरी के रुपये को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मारपीट में एक व्यक्ति घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। मामले में थाना हथिगवां में धारा 105/3(5)/115(2)/352/351(3) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में वांछित आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रभारी निरीक्षक हथिगवां सत्येन्द्र सिंह पुलिस टीम के साथ कार्रवाई में जुटे थे। पुलिस ने मंगलवार, 8 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर जहानाबाद फ्लाईओवर के नीचे श्रीनगर मोड़ के पास से मुकदमे में वांछित चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपितों में राजू उर्फ राजकुमार गौतम (40), हेमन्त गौतम (19), सुनीता (38) तथा एक बाल अपचारी अभियुक्ता, सभी निवासी ग्राम जहानाबाद, थाना हथिगवां, जनपद प्रतापगढ़ बताए गए हैं।
पुलिस के मुताबिक पूछताछ में आरोपितों ने मजदूरी के पैसे को लेकर विवाद और उसके बाद मारपीट होने की बात बताई। मुकदमा दर्ज होने के बाद गिरफ्तारी से बचने के लिए हाईवे की ओर जाने के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।बरामदगी: पुलिस ने आरोपितों के कब्जे/निशानदेही से घटना में प्रयुक्त लकड़ी की एक फट्टी बरामद की है, जिसे नियमानुसार सील किया गया।गिरफ्तारी करने वाली टीम: प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह, उपनिरीक्षक राधेश्याम सिंह, उपनिरीक्षक अजय कुमार, महिला उपनिरीक्षक राखी सिंह, कांस्टेबल आशीष तिवारी, महिला कांस्टेबल पूजा एवं चालक कांस्टेबल हर्षवर्धन सिंह, थाना हथिगवां।










