राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

कौशाम्बी: सरायअकील के भगवानपुर चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज व पैसा मांगने का आरोप

---Advertisement---

कौशाम्बी: सरायअकील के भगवानपुर चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज व पैसा मांगने का आरोप, पीड़ित ने समाधान दिवस में ASP को दिया शिकायती पत्र 

रिपोर्टर अमित कुमार

कौशाम्बी। सरायअकील थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौकी इंचार्ज पर एक बार फिर गंभीर आरोप लगे हैं। पीड़ित ने चौकी इंचार्ज पर गाली-गलौज करने और पैसा मांगने का आरोप लगाते हुए अपर पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।

मामला सरायअकील थाना क्षेत्र के भगवानपुर चौकी का है। पीड़ित रत्नेश कुमार ने बताया कि वह अपने किसी काम से चौकी पर गया था, जहाँ चौकी इंचार्ज ने उसके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए गाली-गलौज की और पैसे की मांग की।

पीड़ित की कहीं सुनवाई न होने पर आज थाना सरायअकील में आयोजित समाधान दिवस के दौरान वह अपनी शिकायत लेकर पहुँचा और अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) को लिखित शिकायती पत्र देकर पूरे मामले से अवगत कराया।

रत्नेश कुमार ने ASP से मामले की निष्पक्ष जांच कराकर दोषी चौकी इंचार्ज के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़ित ने कहा कि एक गरीब व्यक्ति के साथ इस तरह का दुर्व्यवहार और वसूली बेहद निंदनीय है।

समाधान दिवस में मौजूद अधिकारियों ने पीड़ित को जांच कराकर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment