जनता के बीच रहना, उनकी बात सुनना और विश्वास पर खरा उतरना ही जनसत्ता दल का लक्ष्य- कुलदीप पटेल
पत्रकार राम भुवाल पाल
कुंडा प्रतापगढ़। जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंडा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह राजा भइया एक ऐसे नेता हैं जो हमेशा आम जनमानस की समस्याओं को अपनी समस्या समझकर उसका निस्तारण करते हैं। उनके निर्देश पर जनसत्ता दल के सभी जनप्रतिनिधि हमेशा क्षेत्र में जनता के बीच रहते हैं।चाहे जिला पंचायत अध्यक्ष हो, ब्लॉक प्रमुख हो, एमएलसी हो, बाबागंज विधायक विनोद सरोज हों या जिला पंचायत सदस्य, सभी जनप्रतिनिधि लगातार गांव-गांव जाकर जनता से संवाद कर उनकी समस्याओं को सुनते हैं और तुरंत निस्तारण कराते हैं। इसी क्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रतापगढ़ एवं मंडल प्रभारी लखनऊ कुलदीप पटेल ने विधानसभा क्षेत्र बाबागंज के अंतर्गत ग्राम सभा कोटा भवानीगंज के नया पुरवा और तिरक्षा गांव में जन चौपाल लगाकर जनसंवाद किया।जनसंवाद के दौरान कुलदीप पटेल ने ग्रामीणों के बीच बैठकर आत्मीय बातचीत की और राजा भइया के निर्देश पर कराए गए विकास कार्यों की जानकारी ग्रामीणों को दी। साथ ही विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर क्षेत्र की जनता से महत्वपूर्ण जानकारी एवं सुझाव भी प्राप्त किए।इस दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। कुलदीप पटेल ने कई समस्याओं का मौके पर ही संबंधित अधिकारियों से बात कर निस्तारण कराया और शेष के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।उन्होंने कहा कि जनता के बीच रहना, जनता की बात सुनना और उनके विश्वास पर खरा उतरना ही जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी का लक्ष्य है। जनता के सपनों से ही 2027 का रोडमैप तैयार होगा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी मौजूद रहे









