कुंडा पुलिस की कार्रवाई, मुकदमे की विवेचना के दौरान हुई गिरफ्तारी
दिनेश कुमार पाल
कुंडा, प्रतापगढ़। थाना कुंडा पुलिस ने धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज तैयार करने और उनका प्रयोग करने के मामले में तीन नामजद आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई पुलिस ने मुकदमा संख्या 358/2026 में विवेचना के दौरान मनु शुक्ला (25), प्रदीप कुमार शुक्ला (58) और प्रभु शुक्ला (24) को गिरफ्तार किया। तीनों आरोपी ग्राम बकोल खनवारी, थाना संग्रामगढ़ के निवासी बताए गए हैं और वर्तमान में सरजू नगर, कुंडा स्थित एसबीआई गली में रह रहे थे पुलिस के मुताबिक आरोपियों के खिलाफ धारा 318(4), 338, 336(3), 340(2), 316(5) व 3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपियों के संबंध में आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी पुलिस टीम में क्राइम निरीक्षक संजय कुमार सिंह के साथ कांस्टेबल मंदीप सिंह, रिजर्व कांस्टेबल जीउतलाल, महिला रिजर्व कांस्टेबल प्रीतुम कुमारी, महिला कांस्टेबल कविता कुशवाहा और चालक आरक्षी अभिमन्यु सिंह शामिल रहे।








