राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

सिहोरी टोल प्लाजा के पास सराफा कारोबारी से लूट, चार पुलिस टीमों का गठन

---Advertisement---

सिहोरी टोल प्लाजा के पास सराफा कारोबारी से लूट, चार पुलिस टीमों का गठन

पत्रकार अमित कुमार

कौशांबी। कोखराज थाना क्षेत्र में सिहोरी टोल प्लाजा के पास बाइक सवार बदमाशों ने सराफा कारोबारी को निशाना बनाते हुए उसका बैग छीन लिया और फरार हो गए। बैग में करीब 20 हजार रुपये नकद, एक किलो चांदी और 20 ग्राम सोना बताया जा रहा है। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, एक अक्टूबर की रात करीब 10 बजे सराफा कारोबारी सुरेश चंद्र सोनी ने थाना कोखराज पुलिस को सूचना दी कि वह प्रतापगढ़ जनपद में सुनार की दुकान चलाते हैं। शाम के समय दुकान बंद कर वह अपने घर लौट रहे थे। आरोप है कि कोखराज टोल प्लाजा पार करने के बाद पीछे से बाइक पर सवार होकर आए तीन बदमाशों ने उनकी गाड़ी रुकवा ली और उनका बैग छीनकर मौके से फरार हो गए।

पीड़ित के अनुसार बैग में करीब 20 हजार रुपये नकद, एक किलो चांदी और 20 ग्राम सोना रखा था। सूचना मिलते ही पुलिस के उच्चाधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जानकारी ली।

पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कोखराज में संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के शीघ्र अनावरण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की चार टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा बदमाशों की तलाश के साथ ही घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले का जल्द खुलासा करते हुए आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

और पढ़ें

Leave a Comment