राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

कंपनी बाग में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

---Advertisement---

कंपनी बाग में धूमधाम से मनाई गई गांधी-शास्त्री जयंती

कृष्ण प्रताप यादव

प्रतापगढ़। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल, प्रतापगढ़ की ओर से कंपनी बाग में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं व्यापारी बंधुओं ने दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के जयघोष से हुआ। जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी सहित संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष राजेंद्र कुमार केसरवानी ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री को नमन करते हुए कहा कि दोनों महान विभूतियों ने अपना संपूर्ण जीवन राष्ट्रसेवा के लिए समर्पित किया। गांधी जी के सत्य और अहिंसा के सिद्धांत तथा शास्त्री जी की सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रभक्ति आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि देश की स्वतंत्रता और लोकतांत्रिक व्यवस्था के निर्माण में अनेक महापुरुषों के त्याग और संघर्ष का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। हमें उनके त्याग और समर्पण को सदैव याद रखते हुए उनके आदर्शों पर चलना चाहिए तथा राष्ट्रहित में कार्य कर देश का गौरव बढ़ाना चाहिए।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से अभय खंडेलवाल (प्रांतीय उपाध्यक्ष/कोषाध्यक्ष), संजय सोनी (जिला महामंत्री), चंद्र प्रकाश शुक्ल (अध्यक्ष उद्योग मंच), श्याम शंकर सिंह (नगर अध्यक्ष), दीपक केसरवानी ‘दीपू’ (नगर महामंत्री), नारायण खंडेलवाल, राहुल केसरवानी, सरदार महेंद्र सिंह, अरविंद जैन, डॉ. मनीष सिंह, सरदार वसिंदर सिंह, सुनील जायसवाल, शकील अख्तर, प्रशांत सिंह, अख्तर राईन, आदर्श उमरवैश्य, प्रदीप यादव, आलोक कुमार पांडेय, आशीष सिंह, जगदीश मौर्य, जंबो, मुन्ना सोनी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं व्यापारी बंधु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने और राष्ट्रहित में योगदान देने का संकल्प लिया।

पराजेंद्र कुमार केसरवानी

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment