सपा नेता प्रेम यादव के पिता श्रीनाथ यादव का निधन, पार्टी नेताओं ने जताया शोक
70 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, श्रृंगवेरपुर घाट पर हुआ अंतिम संस्कार
दिनेश कुमार पाल
कुंडा/प्रतापगढ़। जेठवारा थाना क्षेत्र के लोकापुर नेवाड़ी गांव निवासी समाजवादी युवजन सभा के जिला महासचिव प्रेम यादव के पिता श्रीनाथ यादव (70) का शनिवार भोर में तबीयत बिगड़ने से निधन हो गया। वह सेवानिवृत्त लेखपाल थे। उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।शनिवार को श्रृंगवेरपुर घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। निधन की सूचना मिलते ही पूर्व सदर विधायक नागेंद्र सिंह मुन्ना, विधायक आरके वर्मा, सपा जिला महासचिव अब्दुल कादिर जिलानी, अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव जयसिंह यादव, सपा नेता महेंद्र यादव बबलू, अखिलेश यादव सोनू सहित कई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया।








