राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

गरीब कल्याण ट्रस्ट की अनोखी पहल, प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन

गरीब कल्याण ट्रस्ट की अनोखी पहल, प्रतिभा खोज परीक्षा का हुआ आयोजन; ग्रामीण बच्चों को मिला प्रतिभा दिखाने का मंच

सुभाष सोनकर

प्रतापगढ़। कुंडा कालाकांकर ब्लॉक क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सभा सहिजनी में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को गरीब कल्याण ट्रस्ट (संस्था परिवार), सहिजनी की ओर से प्रतिभा खोज परीक्षा का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में ग्रामीण क्षेत्र के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

शिक्षा, सेवा और समर्पण के उद्देश्य से आयोजित इस परीक्षा का मुख्य लक्ष्य ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली बच्चों की पहचान करना, उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक करना तथा भविष्य में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करना है।

परीक्षा का आयोजन सहिजनी स्थित पूरे गिरवर का पुरवा बाजार में आर.एस. पब्लिक स्कूल के बगल पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर किया गया। ट्रस्ट की ओर से विद्यार्थियों को तीन समूहों में विभाजित किया गया था। ग्रुप-A में कक्षा 1 से 4, ग्रुप-B में कक्षा 5 से 8 तथा ग्रुप-C में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को शामिल किया गया।

प्रतियोगिता में प्रत्येक ग्रुप में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को साइकिल देकर सम्मानित किया जाएगा। वहीं अन्य स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को भी आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।

ट्रस्ट द्वारा जारी सूचना के अनुसार परीक्षा का परिणाम घोषित करने एवं पुरस्कार वितरण समारोह रविवार, 15 नवंबर 2026 को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आयोजित किया जाएगा।

इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष आलोक कुमार, सचिव फूलचंद्र पाल, महासचिव डॉ. शिवलाल विश्वकर्मा एवं कोषाध्यक्ष इंजीनियर रमेश कुमार पटेल सहित संस्था परिवार के पदाधिकारी एवं सदस्य कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे रहे।

गरीब कल्याण ट्रस्ट की इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों के शैक्षिक विकास की दिशा में सराहनीय कदम माना जा रहा है। ऐसे आयोजनों से बच्चों में प्रतिस्पर्धा की भावना बढ़ती है और उन्हें अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलता है।

ट्रस्ट परिवार ने सभी प्रतिभागी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उनके उत्साह और मेहनत की सराहना की।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment