राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

मिठाई और ढाबों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे

---Advertisement---

मिठाई और ढाबों पर खाद्य विभाग की छापेमारी, छह नमूने जांच को भेजे

सरल पहल न्यूज | पत्रकार राम भुवाल पाल

प्रतापगढ़। जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीम ने सोमवार को मिलावटखोरी के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने रेस्टोरेंट, ढाबों और मिष्ठान प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर विभिन्न खाद्य पदार्थों के छह नमूने संग्रहित किए। सभी नमूनों को जांच के लिए खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला भेजा गया है।

सहायक आयुक्त (खाद्य) ग्रेड-2 अभय कुमार सिंह के निर्देशन तथा मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी दीपक कुमार श्रीवास्तव के नेतृत्व में खाद्य सचल दल ने रानीगंज स्थित तिवारी ढाबा का निरीक्षण किया। यहां से पकी हुई दाल और सरसों के तेल के नमूने लिए गए।

इसके बाद टीम ने देव भोग स्वीट्स तथा रानीगंज स्थित मिठा महल का निरीक्षण किया। मिठा महल से खोया का नमूना संग्रहित किया गया। वहीं पृथ्वीगंज स्थित मनीराम स्वीट्स से भी खोया का नमूना जांच के लिए लिया गया।

जिला अस्पताल चौराहा स्थित सागर जलपान गृह से खोया बर्फी और खोया के नमूने लिए गए। खाद्य विभाग के अनुसार, सभी छह नमूनों की गुणवत्ता की जांच कराई जा रही है। प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार संबंधित प्रतिष्ठानों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

इसे भी पढ़े : वाराणसी में ‘अन्नपूर्णा मुहिम’ के तहत गरीब परिवार को राशन सामग्री वितरित

छापेमारी अभियान में रोशन सिंह, संतोष कुमार दूबे, डॉ. यादव संजय कुमार नन्हकू, शहाब उद्दीन सिद्दीकी और डॉ. शमशुन नेहा सहित खाद्य सुरक्षा अधिकारी मौजूद रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment