राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

मनौरी बाजार में बेतरतीब खड़े ऑटो से जाम, राहगीर परेशान

---Advertisement---

मनौरी बाजार में बेतरतीब खड़े ऑटो से जाम, राहगीर परेशान

फ्लाईओवर के पास सड़क पर ऑटो खड़े कर सवारी भरने से रोज बन रही जाम की स्थिति

पत्रकार अमित कुमार

कौशांबी। चायल क्षेत्र के महमूदपुर मनौरी बाजार में फ्लाईओवर के पास बेतरतीब ढंग से खड़े किए जा रहे ऑटो रिक्शा के कारण आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर ऑटो खड़े कर सवारियां भरने के चलते राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मनौरी बाजार कौशांबी क्षेत्र का प्रमुख बाजार माना जाता है, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी और अन्य कार्यों के लिए पहुंचते हैं। सप्ताह में दो दिन यहां सब्जी मंडी भी लगती है, जिसमें आसपास के कई गांवों और कस्बों से लोग आते हैं। ऐसे में बाजार में वाहनों का दबाव और बढ़ जाता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, फ्लाईओवर के पास ऑटो चालक सड़क के किनारे या मार्ग पर ही वाहन खड़े कर सवारियां भरते हैं। कई बार ऑटो आड़े-तिरछे खड़े होने के कारण सड़क का काफी हिस्सा बाधित हो जाता है और देखते ही देखते जाम लग जाता है। इससे पैदल राहगीरों के साथ दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है।

व्यापारियों ने प्रशासन से व्यवस्था सुधारने की मांग की है। स्थानीय व्यापारियों का आरोप है कि थाना पिपरी प्रशासन की ओर से यातायात व्यवस्था को लेकर पर्याप्त निगरानी नहीं की जा रही है। उनका कहना है कि कभी-कभार दो पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगती है, लेकिन नियमित निगरानी नहीं होने से ऑटो चालकों की मनमानी जारी रहती है।

बाजार के व्यापारी हर्षित केसरवानी, जवाहर लाल, अंकित, रजत, पवन, अमन और लुलिया आदि का कहना है कि ऑटो चालकों द्वारा सड़क पर बेतरतीब वाहन खड़े करने से प्रतिदिन भीड़ और जाम की स्थिति पैदा होती है। व्यापारियों ने संबंधित अधिकारियों से फ्लाईओवर के पास ऑटो खड़े करने की व्यवस्था निर्धारित कराने तथा यातायात व्यवस्था को सुचारु कराने की मांग की है, ताकि राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों को राहत मिल सके।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment