परिजन से गुस्साया किसोर कुंडा में मिला – पुलिस ने परिजनों को सौंपा।
सुभाष सोनकर
कुंडा। रायबरेली जनपद के पनाह नगर सलवान निवासी श्याम सुंदर का 12 वर्षीय पुत्र विवेक पटेल किसी बात से नाराज होकर घर से निकल गया था। काफी तलाश के बाद परिजनों को बालक के कुंडा क्षेत्र स्थित हरनामगंज रेलवे स्टेशन के आसपास होने की जानकारी मिली।
सूचना मिलते ही कुंडा कोतवाल अरविंद कुमार सिंह ने मिशन शक्ति टीम को सक्रिय किया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए बालक को सकुशल बरामद कर लिया। इसके बाद पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर उन्हें थाने बुलाया।
सोमवार को आवश्यक कार्रवाई पूरी करने के बाद पुलिस ने बालक विवेक पटेल को उसके पिता श्याम सुंदर के सुपुर्द कर दिया। बेटे के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राहत की सांस ली और कुंडा कोतवाल और उनकी टीम की इस तत्परता के लिए आभार जताया।









