राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

भदरी रेलवे स्टेशन की दुकान से मोबाइल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

---Advertisement---

भदरी रेलवे स्टेशन की दुकान से मोबाइल चोरी, आरोपी गिरफ्तार

चोरी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद, आरोपी के खिलाफ सात आपराधिक मुकदमे दर्ज

सुभाष सोनकर

कुंडा, प्रतापगढ़।

भदरी रेलवे स्टेशन स्थित एक दुकान से मोबाइल चोरी के मामले में कुंडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किया है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ जिले के विभिन्न थानों में लूट, डकैती, गैंगस्टर एक्ट, चोरी और मारपीट सहित सात आपराधिक मुकदमे पहले से दर्ज हैं।

पुलिस के मुताबिक बुधवार को भदरी रेलवे स्टेशन स्थित दुकान पर वादी सो रहे थे। इसी दौरान एक युवक दुकान से मोबाइल चोरी कर वहां से भागने लगा। मोबाइल गायब होने की जानकारी होने पर वादी और उनके साथियों ने आरोपी को पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस आरोपी को थाने ले गई। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया मोबाइल बरामद कर लिया गया।

थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक देव नारायण राम ने पुलिस टीम और पीआरवी के सहयोग से कार्रवाई करते हुए रंजीत कुमार सरोज पुत्र रमेश सरोज, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी अख्तियारी कोटिला, थाना हथिगवां, को गिरफ्तार किया।

पुलिस ने वादी की तहरीर के आधार पर कुंडा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 376/2026 के तहत धारा 303(2)/317(2) बीएनएस में मुकदमा दर्ज किया। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ हथिगवां, कुंडा और संग्रामगढ़ थानों में पूर्व से विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक देव नारायण राम, कांस्टेबल उमाशंकर भारती, रिजर्व कांस्टेबल विवेक यादव तथा पीआरवी के राजू सिंह चौहान और हेड कांस्टेबल लोकनाथ शामिल रहे।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment