राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

हत्या के मुकदमे में नौ साल से फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामी दंपती गिरफ्तार

---Advertisement---

हत्या के मुकदमे में नौ साल से फरार चल रहे 25-25 हजार के इनामी दंपती गिरफ्तार

शेखपुर आशिक चौराहे के पास कुंडा पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा

सुभाष सोनकर

कुंडा, प्रतापगढ़। हत्या के मुकदमे में करीब नौ वर्षों से फरार चल रहे 25-25 हजार रुपये के इनामी दंपती को कुंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शेखपुर आशिक चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान टिकरिया बुजुर्ग निवासी रुकसाना बानो और मोहम्मद मुस्लिम के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, वर्ष 2017 में मारपीट के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई थी। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही दोनों आरोपी लगातार फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास कर रही थी।

गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने पहले दोनों आरोपियों पर एक-एक हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। लंबे समय तक फरार रहने के बावजूद गिरफ्तारी नहीं होने पर पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने इनाम की राशि बढ़ाकर दोनों पर 25-25 हजार रुपये कर दी।

इसके बाद कुंडा पुलिस ने फरार इनामी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान तेज कर दिया। इसी क्रम में थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी शेखपुर आशिक चौराहे के पास मौजूद हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

करीब नौ वर्षों से फरार चल रहे हत्या के मुकदमे के इनामी दंपती की गिरफ्तारी को कुंडा पुलिस की महत्वपूर्ण कामयाबी माना जा रहा है।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment