राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]
---Advertisement---

पत्रकार से मारपीट के विरोध में थाने पहुंचे संगठन पदाधिकारी

---Advertisement---

पत्रकार से मारपीट के विरोध में थाने पहुंचे संगठन पदाधिकारी

इंडियन प्रेस काउंसिल ने जताई नाराजगी, निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग

सुभाष सोनकर

कुंडा, प्रतापगढ़। पत्रकार के साथ कथित मारपीट, मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटकने और धमकी देने के मामले को लेकर इंडियन प्रेस काउंसिल के पदाधिकारियों एवं पत्रकारों में नाराजगी है। घटना के विरोध में संगठन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में पत्रकार गुरुवार को मानिकपुर थाने पहुंचे और पुलिस से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपित के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की मांग की।

मानिकपुर थाना क्षेत्र के शाहाबाद गांव निवासी पत्रकार सुजीत कुमार मिश्रा, जो इंडियन प्रेस काउंसिल की जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारी हैं, ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह सात अक्टूबर की शाम करीब पांच बजे लालगंज में आयोजित कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान अंतामऊ ग्राम पंचायत के गड़रिया का पुरवा मार्ग पर मनरेगा कार्यस्थल के पास कुछ श्रमिक बैठे दिखाई दिए। पत्रकार के अनुसार, उन्होंने कार्यस्थल का वीडियो बनाना शुरू किया।

तहरीर में आरोप लगाया गया है कि इसी दौरान ग्राम पंचायत की प्रशासक प्रधान गुड़िया देवी के पुत्र सत्येंद्र उर्फ मोनू ने उन्हें वीडियो बनाने से रोकते हुए गाली-गलौज की। विरोध करने पर उनका मोबाइल फोन छीनकर जमीन पर पटक दिया गया। इसके बाद मारपीट करने तथा जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।

घटना की जानकारी मिलने पर इंडियन प्रेस काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीसी मिश्रा, राष्ट्रीय संगठन मंत्री आनंद शुक्ला, राष्ट्रीय महासचिव कुलदीप कुमार, प्रांतीय संगठन मंत्री रामचंद्र पांडेय रामू सहित संगठन के अन्य पदाधिकारी और पत्रकार मानिकपुर थाने पहुंचे। इस दौरान अजय मिश्रा, संजय शुक्ला, काशी राणा, प्रशांत द्विवेदी, शहबाज खान, दिनेश पाल, तहसील अध्यक्ष संदीप साहू, डीएन मिश्रा, कृष्णा यादव, सुभाष सोनकर, प्रमोद गौतम और अमित अग्रहरि समेत बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।

संगठन के पदाधिकारियों ने पुलिस अधिकारियों से घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई किए जाने की मांग की। वहीं, पत्रकार सुजीत कुमार मिश्रा ने भी थाने में तहरीर देकर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

थाना प्रभारी पंकज कुमार राय ने बताया कि मामले में तहरीर प्राप्त हुई है। घटना की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment