राष्ट्रीय अंतराष्ट्रीय शिक्षा लाइफस्टाइल मनोरंजन बिजनस धर्म टेक्नॉलजी खेल इे-पेपर वीडियोज़ मेरी टीम
[t4b-ticker]

कूटरचित दस्तावेजों से दो पासपोर्ट बनवाने का आरोप

मज

दिनेश कुमार पाल
कुंडा, प्रतापगढ़। कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो अलग-अलग पासपोर्ट बनवाने के मामले में कुंडा पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने नाम, माता-पिता के नाम और पते में बदलाव कर अलग-अलग विवरणों के आधार पर दो पासपोर्ट जारी करवाए थे।
क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय से प्राप्त पत्र के बाद हुई जांच में मामला सामने आया। जांच के दौरान पाया गया कि दिलशाद अहमद पुत्र मोहिद अहमद निवासी ताजपुर सरियावां, थाना कुंडा ने कथित रूप से कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर दो पासपोर्ट बनवाए थे। इनमें एक पासपोर्ट मुंबई (महाराष्ट्र) के पते पर और दूसरा ग्राम ताजपुर सरियावां, कुंडा के पते पर जारी हुआ था। दोनों पासपोर्ट में जन्मतिथि समान पाई गई।
इस मामले में कुंडा कोतवाली में मुकदमा अपराध संख्या 417/2026 के तहत धोखाधड़ी, कूटरचना और पासपोर्ट अधिनियम की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था।
पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी कुंडा शिव नारायन वैस के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी अरविंद कुमार सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक अंकित सिंह और कांस्टेबल शिवम सिंह ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। पुलिस टीम ने गुरुवार को धमैयापुर मोड़ के पास से आरोपी दिलशाद अहमद (37) को गिरफ्तार कर लिया।

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment